About LCC

लहटन चौधरी महाविद्यालय, पस्तवार , बलुआहा, महिषी, सहरसा की स्थापना वर्ष 1986 में हुई। इस महाविद्यालय की स्थापना सुदूर बाढ़ प्रभावित कोशी क्षेत्र के उच्च शिक्षा से वंचित छात्र / छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से इस क्षेत्र के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. लहटन चौधरी के नाम से की गयी। महिषी प्रखंड मुख्यालय हैं। यह क्षेत्र हरिजन, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र है। यहाँ की अधिकांश आबादी आर्थिक एवं शिक्षा के दृष्टिकोण से काफी पिछड़ा हैं।

प्राचार्य के डेस्क से…

शिक्षा से ही मानव जीवन सार्थक, सुखी, सम्मानित तथा विकसित होता है।
विद्या मानव को विनम्रता देती है, विनम्रता से पात्रता आती है, पात्रता से धन की प्राप्ति होती है, तथा धन से धार्मिक (परोपकार) कार्य किए जाते हैं तत्पश्चात सुख की प्राप्ति होती है।

यानी शिक्षा से ही उत्कृष्ट व्यक्तित्व का निर्माण होता है जिस व्यक्तित्व से आदर्श समाज का निर्माण होता है तथा आदर्श समाज से ही विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है।

शिक्षा के बिना मानव पशु से भी निम्न समझा जाता है। यथा- साहित्य, संगीत, कला विहीन:। साक्षात! पशु पुच्छ विषाण हीन:।।
अर्थात- शिक्षा विहीन मानव ऐसे पशु के समान होते हैं। जिसे पूछ और सिंह नहीं हो।

प्रबंधन सदस्य

श्रीमती मंजुला देवी
श्रीमती मंजुला देवी

अध्यक्ष

आभार व्यक्त

स्व. लहटन चौधरी
स्व. लहटन चौधरी

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मंत्री, बिहार सरकार

स्व. नागेश्वर भगत
स्व. नागेश्वर भगत

संस्थापक